प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: पुलिस वाहन समेत चार गाड़ियां टकराईं, नारकोटिक्स सेल प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी गंभीर घायल।

प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: पुलिस वाहन समेत चार गाड़ियां टकराईं, नारकोटिक्स सेल प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी गंभीर घायल।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़-रानीगंज मार्ग पर पृथ्वीगंज चौकी क्षेत्र में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुलिस वाहन, डीसीएम समेत चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद पीछे आ रही टेंपो और ई-रिक्शा भी भिड़ गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का रानीगंज ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। घायलों में राजापुर खरहर, थाना रानीगंज निवासी टेंपो चालक मुकेश दुबे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर डीसीएम और पुलिस वाहन के बीच टक्कर हुई, जिसके बाद अन्य वाहन भी दुर्घटना की चपेट में आ गए। हादसे में पुलिस की बोलेरो गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घायल पुलिसकर्मी नारकोटिक्स सेल प्रभारी और उनकी टीम के सदस्य बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस ने संबंधित ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें