नन्दी सेवा संस्थान में राजकीय बाल गृह खुल्दाबाद को दिए पंद्रह कम्प्यूटर और पांच सिलाई मशीन
पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने बाल गृह जाकर बच्चों से की मुलाकात
राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल के मार्गदर्शन में बच्चों के बेहतर और उज्जवल भविष्य के लिए उठाया कदम
संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज
महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित खुल्दाबाद स्थित राजकीय बाल गृह उत्तर प्रदेश की संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल के मार्गदर्शन में बच्चों की शिक्षा, कौशल विकास और उनके उज्जवल भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नन्दी सेवा संस्थान द्वारा 15 कम्प्यूटर और पांच सिलाई मशीन प्रदान किया गया। प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार बेहतर प्रयास किया जा रहा है। बच्चों को बेसिक शिक्षा के साथ ही आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है। बाल गृह के बच्चों को मुख्य शिक्षा से जोड़ने और उन्हें तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए ही नन्दी सेवा संस्थान द्वारा प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह, अधीक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह, सहायक श्रीमती मंजू सिंह, नामित पार्षद राजेश कुशवाहा, पूर्व पार्षद रोचक दरबारी, राजीव श्रीवास्तव, राजकीय महिला सर्वालय प्रभारी श्रीमती नीतू सिंह, रतन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।












