मथुरा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती हर्षौल्लास के साथ मनाई

मथुरा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती हर्षौल्लास के साथ मनाई

रिपोर्ट जय भगवान बघेल 

मथुरा के डैंपियर नगर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के शुभ अवसर पर रविवार को एक भव्य और दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पाल बघेल धनगर समाज के लोगों ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता अहिल्याबाई को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत लोकमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। और रक्तदान शिविर का भी कार्यक्रम किया इसके बाद एक विचार गोष्ठी और भव्य रैली का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए। पिछले 5 वर्षों से लगातार मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती और शोभायात्रा पूरे मथुरा में निकाल रहे हैं। आज भी उसी धूमधाम और उमंग के साथ इसे मनाया गया। इस रैली में 7 झांकियां, 4 बग्गी, बैंड बाजा, और डीजे शामिल थे।

हजारों लोगों ने इसमें भाग लिया और कम से कम 300-400 हमारी बाइक थीं, जिनके साथ मातेश्वरी की बहुत ही सुंदर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें तस्वीर के अलावा हमने लाइव रूप में तलवार लिए हुए अहिल्याबाई मातेश्वरी के स्वरूप को भी रैली में प्रदर्शित किया।” 301वीं जयंती बहुत हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई है। यह जन्मोत्सव हमें यह सिद्ध करता है कि हमारा समाज जागरूक और संगठित हुआ है। समाज अब शिक्षा की ओर बढ़ रहा है और अपनी प्रगति के सोपान तय करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रैली में लोगों की संख्या बहुत अच्छी और बड़ी थी। बड़े ही शालीनता के साथ इस उत्सव को मनाया.

ये भी पढ़ें नन्दी सेवा संस्थान में राजकीय बाल गृह खुल्दाबाद को दिए पंद्रह कम्प्यूटर और पांच सिलाई मशीन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें