मरहूम मोहम्मद इसराईल के तीजे पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन, उलमा-ए-कराम ने किया संबोधन
संवाददाता: अब्दुल मजीद
सोनपुर भाभर में मरहूम मोहम्मद इसराईल के तीजे के अवसर पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक उलमा-ए-कराम और शोरा ने शिरकत कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कारी फसाहत द्वारा कुरआन-ए-पाक की तिलावत से किया गया। इसके बाद मौलाना सलीम और मौलाना इफ्तिखार ने नात-ए-पाक पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।
मुख्य वक्ता मौलाना शमशुज्जुहा ने अपने संबोधन में हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत पर कुरआन और हदीस की रोशनी में विस्तृत तकरीर की। उन्होंने उपस्थित लोगों को पैगम्बर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं पर अमल करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में मौलाना अकरम कादरी ने दुआ कराई और मरहूम के लिए मगफिरत तथा सभी लोगों की सलामती एवं खुशहाली की दुआ की। दुआ के साथ ही कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
ये भी पढ़ें मथुरा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती हर्षौल्लास के साथ मनाई












