पदाधिकारी नियुक्ति एवं जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

पदाधिकारी नियुक्ति एवं जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय युवा क्रांति संघ द्वारा पदाधिकारी नियुक्ति पत्र वितरण एवं जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ जिला अध्यक्ष शिवांशु पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज ओम मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा संगठन की नीतियों और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन युवाओं को जोड़कर समाज सेवा, जनहित एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज ओम मिश्रा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना और उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। वहीं जिला अध्यक्ष शिवांशु पांडेय ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने तथा संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें