प्रतापगढ़ जेल का औचक निरीक्षण, जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परखी सुरक्षा और सुविधाएं

जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार प्रतापगढ़ का निरीक्षण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।  मंगलवार को जिला जज प्रतापगढ़, जिलाधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने जिला कारागार प्रतापगढ़ का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर, बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बंदियों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

इस अवसर पर जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी सुरक्षा मानकों का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कारागार प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा बंदियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें गाजियाबाद खोड़ा सूर्या हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को उस समय कड़ा रुख दिखा, जब वे बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें