थाना लोनी पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर, षड्यंत्र अपहरण,हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना लोनी पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर, षड्यंत्र अपहरण,हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक 30.05.2026 को थाना लोनी पर वादी सुरेन्द्र पुत्र राममहर निवासी गांव गनोली थाना लोनी कमिश्रनेट गाजियाबाद द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 30.05.2026 को अभियुक्त 1. गौरव पुत्र विजेन्द्र निवासी गांव गनौली 2. सौरभ उर्फ भोला पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम गनौली 3. गोपाल पुत्र रमेश निवासी गनौली 4. गौरव निवासी बादलपुर गौतमबुद्धनगर 5. मोहित पुत्र मुकुट पंडित निवासी गांव गनौली व अन्य द्वारा गोली मारकर अपहरण कर गाडी में जबरन डाल कर अपने साथ ले जाना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर तत्काल सुसंगत धारा-109(1)/140(3)/3 (5) बीएनएस के अन्तर्गत मु0अ0स0 152/2026 पंजीकृत किया गया तत्पश्चात विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अपराधिक घटना के षडयन्त्र में शामिल अभियुक्तगण 1. विजेन्द्र 2 आजाद पुत्रगण बुद्धाराम निवासी ग्राम गनौली 3. अजब सिंह पुत्र लखमीचन्द निवासी ग्राम गनौली के नाम प्रकाश में आये हैं तथा धारा 61 (2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। उपरोक्त अभियोग की अग्रिम विवेचना धारा 109(1)/140(3)/3(5) /61(2) बीएनएस में सम्पादित की जा रही है।आज दिनांक 01.06.2026 को थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त 1. विजेन्द्र 2. आजाद पुत्रगण बुद्धाराम निवासी ग्राम गनौली 3. अजब सिंह पुत्र लखमीचन्द निवासी ग्राम गनौली थाना लोनी गा०बाद को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अन्य वांछित अभियुक्तगण 1. गौरव पुत्र विजेन्द्र निवासी गांव गनौली 2. सौरभ उर्फ भोला पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम गनौली 3. गोपाल पुत्र रमेश निवासी गनौली 4. गौरव पुत्र नामालूम निवासी बादलपुर गौतमबुद्धनगर 5. मोहित पुत्र मुकुट पंडित निवासी गांव गनौली की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि हमारी विपक्षीगण से पुरानी रंजिश चली आ रही है जिसके रहते विपक्षीगण से रंजिश का बदला लेने के लिए हमने एक साथ मिलकर आपराधिक षडयन्त्र कर इस घटना को अंजाम दिया है।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-1. विजेन्द्र पुत्र बुद्धाराम निवासी ग्राम गनौली थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 52 वर्ष,2. आजाद पुत्र बुद्धाराम निवासी ग्राम गनौली थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 48 वर्ष,3. अजब सिंह पुत्र लखमीचन्द निवासी ग्राम गनौली थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 49 वर्ष,आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभि योग,अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना लोनी पर 01 अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-थाना लोनी पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें