मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्व.सूर्या चौहान के परिवार को प्राप्त हुआ पांच लाख रूपये का चैक खोड़ा निवासी नवाब को 15 दिवस में अवैध कब्जा हटाने के आदेश, अन्यथा की स्थिति में नियमा नुसार होगी कार्रवाई
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा


पात्र व्यक्तियों को सहयोग, सरकारी भूमि की सुरक्षा पर प्रशासन का विशेष जोर: उपजिलाधिकारी श्री अरूण दीक्षित,दिनांक: 01/06/2026गाजियाबाद।
शासनादेश के क्रम में जनपद गाजियाबाद प्रशासन द्वारा एक ओर जहां पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।इसी क्रम में, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से खोड़ा कॉलोनी निवासी श्रीमती सरोज पत्नी श्री कौशलेन्द्र सिंह चौहान को उनके पुत्र स्वर्गीय सूर्या चौहान के दिनांक 28 मई 2026 को हुए निधन के उपरांत परिवार के भरण-पोषण हेतु रूपये 5,00,000 (पांच लाख रुपये) की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उक्त सहायता जिलाधिकारी गाजियाबाद की संस्तुति पर प्रदान की गई है। स्वीकृत धनराशि का चेक उपजिलाधिकारी सदर श्री अरुण दीक्षित द्वारा लाभार्थी को प्रदान किया गया। प्रशासन ने आशा व्यक्त की है कि यह आर्थिक सहायता परिवार को कठिन परिस्थितियों में संबल प्रदान करेगी। वहीं दूसरी ओर, राजस्व अभिलेखों में दर्ज ग्राम खोड़ा, परगना लोनी, तहसील एवं जनपद गाजियाबाद स्थित खसरा संख्या-70 की सरकारी बंजर भूमि (श्रेणी 5-3-क) में श्री नवाब द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। इसके उपरांत उपजिलाधिकारी सदर द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा 136 के अंतर्गत संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी/चस्पा करते हुए निर्देशित किया गया है कि नोटिस प्राप्ति के 15 दिवस के भीतर अवैध कब्जा स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए कब्जा प्रशासन द्वारा हटाया जाएगा तथा उससे संबंधित व्यय की वसूली भी नियमानुसार की जाएगी। जनपद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। कानून व्यवस्था एवं राजस्व नियमों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












