मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत यूपीएससी, यूपीपीसीएस, पीसीएस-जे, नीट एवं जेईई की निःशुल्क कोचिंग हेतु विषय विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत यूपीएससी, यूपीपीसीएस, पीसीएस-जे, नीट एवं जेईई की निःशुल्क कोचिंग हेतु विषय विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर, 01 जून 2026जिला समाज कल्याण अधिकारी, गौतमबुद्धनगर सतीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं यूपीएससी, यूपीपीसीएस, पीसीएस-जे, नीट एवं जेईई की निःशुल्क तैयारी कराने के लिए कक्षाओं का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए विभिन्न विषयों के अतिथि व्याख्याताओं, प्रवक्ताओं एवं विषय विशेषज्ञों का पैनल तैयार किया जाना है।उन्होंने बताया कि सिविल सेवा (यूपीएससी/यूपीपीसीएस) एवं पीसीएस-जे परीक्षाओं हेतु भूगोल, इतिहास (भारत एवं विश्व), भारतीय समाज, भारतीय राजव्यवस्था एवं गवर्नेन्स, अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध, भारतीय अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं आपदा प्रबन्धन, आन्तरिक सुरक्षा, नीतिशास्त्र, यूपीपीसीएस पेपर-5, यूपीपीसीएस पेपर-6, हिन्दी, सी-सैट तथा करेंट अफेयर्स विषयों के विशेषज्ञों की आवश्यकता है। इन विषयों के लिए विश्वविद्यालय अथवा राजकीय डिग्री कॉलेज के शिक्षक तथा आईएएस (मुख्य) परीक्षा अथवा पीसीएस (साक्षात्कार) अथवा दो बार पीसीएस (मुख्य) परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को विषय विशेषज्ञ चयन समिति की संस्तुति के आधार पर प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।इसी प्रकार नीट एवं जेईई परीक्षाओं की तैयारी हेतु बॉटनी, ज्यूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं गणित विषयों के विशेषज्ञों की आवश्यकता है। नीट के लिए सम्बन्धित विषय में प्रथम श्रेणी से एमएससी अथवा एमबीबीएस तथा जेईई के लिए सम्बन्धित विषय में प्रथम श्रेणी से एमएससी अथवा एमटेक डिग्री धारित अभ्यर्थियों का चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर अतिथि व्याख्याताओं के रूप में पैनल तैयार किया जाएगा।इच्छुक एवं पात्र विषय विशेषज्ञ अपना आवेदन पत्र सीवी अनुभव प्रमाण पत्र तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित 15 जून 2026 तक कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा के कक्ष संख्या-116 एवं 117 में सारांश श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक (मोबाइल नम्बर-8860517148) के माध्यम से जमा कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अतिथि व्याख्याताओं एवं विषय विशेषज्ञों का इम्पैनलमेंट तथा पर्यवेक्षण शासनादेश में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गठित समिति द्वारा किया जाएगा। चयनित अतिथि व्याख्याताओं/प्रवक्ताओं/विषय विशेषज्ञों को प्रति व्याख्यान (90 मिनट) ₹2,000 का मानदेय शासनादेश के प्रावधानों के अनुसार देय होगा। अधिक जानकारी के लिए दिपांशु सिंह, कोर्स को-ऑर्डिनेटर, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के मोबाइल नम्बर 8800770498 पर सम्पर्क किया जा सकता है।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें