भव्य स्वागत समारोह में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी का हुआ जोरदार अभिनंदन
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी रामपुर खास (प्रतापगढ़)।
आज राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष मा. श्री प्रमोद तिवारी के अपने विधानसभा क्षेत्र रामपुर खास में आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विकास खंड लालगंज के ग्राम सभा भैंसौरा अंतर्गत कालाकांकर मार्ग स्थित भव्य नगर में चेयरमैन प्रतिनिधि लालगंज श्री संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में समर्थकों, प्रशंसकों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर श्री तिवारी का अभिनंदन किया और उनका स्वागत नारों व उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों पर अपनी अपेक्षाएं साझा कीं।
मा. प्रमोद तिवारी ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।












