प्रतापगढ़ में भटकी मिली युवती, पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया चौकी

प्रतापगढ़ में भटकी मिली युवती, पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया चौकी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर स्थित रतीपुर गांव के पास एक लगभग 23 वर्षीय युवती भटकी हुई अवस्था में मिली। युवती ने अपना नाम नीतू पांडे, पति का नाम ज्ञानू पांडे तथा ससुर का नाम नीरज उपाध्याय बताया है। जानकारी के अनुसार, हाईवे पर ड्यूटी के दौरान डायल-112 के पुलिसकर्मियों की नजर युवती पर पड़ी। पूछताछ में वह अपने घर और परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी, जिससे उसके भटक जाने की आशंका जताई गई।डायल-112 के सिपाहियों ने मामले की सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दी और युवती को सुरक्षित संरक्षण में लेकर रंगोली पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। पुलिस युवती के परिजनों की तलाश कर रही है तथा उसकी पहचान और निवास संबंधी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को युवती के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह निकटतम पुलिस थाना या रंगोली पुलिस चौकी से संपर्क कर सकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें