‎टीजीटी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

‎टीजीटी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा के दृष्टिगत बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं सीआरओ प्रतापगढ़ ने के.पी. इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी अवांछनीय गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दिए त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें