जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दिए त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश।

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दिए त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।आज 03 जून 2026 को पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें दीपक भूकर ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान आलोक कुमार भी उपस्थित रहे।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लिया जाए।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी मामलों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके। साथ ही प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण करते हुए जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत बनाया जाए।

ये भी पढ़ें टीजीटी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें