टीजीटी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

टीजीटी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज ने बुधवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान केपी हिंदू इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।क्षेत्राधिकारी नगर ने परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अवांछनीय गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के लिए निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।प्रतापगढ़ पुलिस ने बताया कि टीजीटी परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

ये भी पढ़ें यातायात व्यवस्था की समीक्षा, कर्मियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें