टीजीटी परीक्षा: जीजीआईसी केंद्र का डीएम और एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण।

टीजीटी परीक्षा: जीजीआईसी केंद्र का डीएम और एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा के दौरान बुधवार को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा प्रबंध तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संचालित होती मिली।प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा जनपद में टीजीटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

ये भी पढ़ें टीजीटी परीक्षा: डीएम और एसपी ने एमडीपीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें