कंधई में सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

कंधई में सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।जनपद के कंधई थाना क्षेत्र में सर्पदंश की दर्दनाक घटना सामने आई है। बीती रात शौच के लिए घर से निकले एक युवक को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, विकासखंड मंगरौरा के कंधई मधुपुर ग्राम सभा स्थित खूसा का पुरवा निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र कुमार उर्फ रज्जन गौतम मंगलवार रात लगभग 9:45 बजे शौच के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया।सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया मृतक राजेंद्र गौतम राजगीर का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है तथा पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, लेखपाल और ग्राम सचिव भी पहुंचे तथा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की

ये भी पढ़ें टीजीटी परीक्षा: जीजीआईसी केंद्र का डीएम और एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें