सावन के पहले सोमवार पर एटा के कैलाश मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सावन के पहले सोमवार पर एटा के कैलाश मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

कांवड़ियों ने लगाए भोलेनाथ के जयकारे

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा। सावन माह के पहले सोमवार को जिले के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। खास तौर पर कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।

कांवड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था। भक्तों ने गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना की। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें मुस्तैद रहीं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं भी की गईं।

प्रशासन की निगरानी और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच सावन के पहले सोमवार का यह आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और भव्य रहा।

ये भी पढ़ें सावन के पहले सोमवार को तामेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal