सावन के पहले सोमवार को तामेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण दर्शन
बृजेन्द्र मौर्य की रिपोर्ट: फतेहपुर। सावन के पावन महीने के पहले सोमवार को सिद्ध पीठ श्री तामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रात 11 बजे से ही शिवभक्त मंदिर परिसर में दर्शन के लिए एकत्र होने लगे थे। भक्तों ने भगवान शिव को जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया और अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। कोतवाली पुलिस की टीम लगातार मंदिर परिसर में गश्त करती रही, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। पुलिस बल की सतर्क निगरानी और व्यवस्थित व्यवस्था के चलते भक्तों ने शांतिपूर्वक और सरलता से दर्शन किए।
सावन माह में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है, और इसी भावना के साथ भक्तों ने पूरे श्रद्धा-भाव से पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति द्वारा भी दर्शन व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे।
ये भी पढ़ें गुजारा भत्ता को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे PCS ज्योति मौर्या के पति, 8 अगस्त को सुनवाई












