साली को बस पकड़वाने जा रहे भट्ठा मालिक की बाइक में बुलेट ने मारी टक्कर, महिला की मौत

साली को बस पकड़वाने जा रहे भट्ठा मालिक की बाइक में बुलेट ने मारी टक्कर, महिला की मौत।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।कोहंडौर, प्रतापगढ़ अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि भट्ठा मालिक समेत एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसा करिस्ता गांव के पास उस समय हुआ जब बाइक से साली को बस पर बैठाने जा रहे भट्ठा मालिक की बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के शंकरपुर (भांटी) निवासी विद्या शंकर दुबे (50) अपनी साली रेखा मिश्रा (56) पत्नी स्वर्गीय योगेंद्र मिश्र, निवासी गणेशपुरी, कोतवाली नगर, सुल्तानपुर को कोहंडौर बाजार बस पर बैठाने जा रहे थे। तभी करिस्ता गांव के पास पीछे से आ रही बुलेट बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में विद्या शंकर दुबे और उनकी साली सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बुलेट सवार प्रखर शर्मा पुत्र उपमन्यु शर्मा, निवासी अमहट चौराहा, गायत्री मंदिर, सुल्तानपुर भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने रेखा मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं विद्या शंकर दुबे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बुलेट सवार का इलाज सीएचसी कोहंडौर में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें भवन गणना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तहसीलदार सदर ने किया औचक निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें