प्रतापगढ़ में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा

प्रतापगढ़ में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

आज विकास भवन में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक।

जनसहभागिता तथा योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, जनभागीदारी बढ़ाने तथा शासन की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें