प्रतापगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा: प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं मातृ-शिशु कल्याण) मयंकेश्वर शरण सिंह के प्रतापगढ़ आगमन पर विकास भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर सहित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान जनपद में संचालित विकास, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा गोष्ठी में सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों को रखा। विभागीय अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अब तक की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।












