प्रेम में धोखा: नाबालिग लड़की की लाश नहर में मिली, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रेम में धोखा: नाबालिग लड़की की लाश नहर में मिली, दो आरोपी गिरफ्तार

जिसके लिए छोड़ा घर-परिवार, उसी ने ले ली जान” — प्यार में धोखा, नाबालिग की हत्या कर नहर में फेंका शव

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक नाबालिग लड़की ने अपने घर-परिवार को छोड़कर अपने प्रेमी के पास पनाह ली, लेकिन वही प्रेमी उसकी मौत का कारण बन गया। आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की किसी बात को लेकर अपने परिजनों से नाराज होकर अपने प्रेमी सैफ के पास पहुँची थी। लड़की का प्रेमी से शादी को लेकर दबाव बढ़ रहा था, जिससे नाराज सैफ ने अपने दोस्त इम्तियाज़ के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची।

दोनों आरोपियों ने पहले लड़की की हत्या की और फिर सबूत मिटाने के इरादे से शव को एक नहर में फेंक दिया। जब लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों को शक हुआ, और उसके दादा विश्राम सिंह ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में सैफ व इम्तियाज़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें जलेसर तहसील फिर विवादों में, तहसीलदार की पुनः तैनाती से वकील नाराज़

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें