विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रतापगढ़ पुलिस का वृक्षारोपण अभियान, दिया हरित भविष्य का संदेश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज 05 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा थाना परिसरों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत फलदार, छायादार एवं पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।प्रतापगढ़ पुलिस का यह अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, हरित आवरण बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।पुलिस विभाग ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम”
ये भी पढ़ें न्यूज़फार्मर रजिस्ट्री कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, बीडीओ ने की समीक्षा बैठक












