करंट से मिस्त्री की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम

करंट से मिस्त्री की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पट्टी। आसपुर देवसरा क्षेत्र के गौरा माफी गांव में करंट लगने से हुई बिजली मिस्त्री की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर शुक्रवार को परिजनों ने पट्टी-पृथ्वीगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग करने लगे।
मृतक की पहचान पट्टी कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव निवासी सचिन चौधरी (30) के रूप में हुई है। बताया गया कि गुरुवार शाम करीब चार बजे गौरा माफी गांव में एचटी लाइन पर कार्य के दौरान एचटी केबल खींची जा रही थी। इसी दौरान पोल पर लगे बॉक्स को नीचे उतारते समय अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे सचिन करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। जाम की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। प्रशासन स्थिति को सामान्य कराने में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्द का किया निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें