ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कांड का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी लालगंज (प्रतापगढ़) लालगंज पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। यह चोरी 20 मार्च की रात रानीगंज कैथौला क्षेत्र से हुई थी।
पुलिस के अनुसार, चोरों ने चोरी किए गए स्वराज-744 XTN ट्रैक्टर की पहचान छिपाने के लिए उसका रंग और स्टीकर बदल दिया था तथा उसे भट्टे पर ईंट ढुलाई में इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
धर्मेश सरोज पुत्र रामसुंदर सरोज, निवासी लाल का पुरवा जेवई, थाना लालगंज
शिवकुमार यादव पुत्र भगौती प्रसाद यादव, निवासी हरखपुर कंदेरा, थाना लालगंज
अंशु सरोज पुत्र राम अभिलाष सरोज, निवासी ग्राम जेवई, थाना लालगंज
पूछताछ के दौरान चोरी की वारदात में एक अन्य आरोपी अंकित सरोज निवासी लाल का पुरवा जेवई का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
बताया गया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरे नोती के पास से दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। इस चर्चित चोरी कांड के खुलासे से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें “कभी ‘बड़का जिला’ कहलाने वाला प्रतापगढ़ आज गरीबी की सूची में, आखिर जिम्मेदार कौन












