पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण-सीमांकन शुरू, 9 जून से भागवत कथा, 7 जून को 13वाँ सत्याग्रह यथावत
जिला संवाददाता अमित शुक्ला श्रीमद भागवत कथा 9 जून से 15 जून तक धाम में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को
प्रतापगढ़। पांडवकालीन भयहरणनाथ धाम की 15 वर्ष पुरानी भूमि विवाद की फाइल विश्व पर्यावरण दिवस पर खुल गई। नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र तिवारी ने भगवान भोले भयहरणनाथ महादेव का पूजन-अर्चन कर धाम की भूमि संबंधी समस्त दस्तावेजों के निरीक्षण की जिम्मेदारी ली।15 साल दबी फाइल भोलेनाथ की शपथ से खुली। कलम चली है, पौधा लगा है, सीमा नपी है… अब पत्थर गड़ेगा और कब्जा मिटेगा।
यह जानकारी देते भयहरणनाथ धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि नायब दिनेश चंद्र तिवारी जी ने 3 बड़े निर्णय लिए जिसमें 1359 फसली वर्ष एवं चकबन्दी आधार वर्ष की खतौनी का मिलान होगा। जिसमें “मंदिर/धाम/सार्वजनिक/समालाती” व काशतकार का नाम अंकित है, भूमि उसी की मानी जाएगी। नक्शा त्रुटिपूर्ण होने पर राजस्व निरीक्षक अशोक दुबे व लेखपाल प्रशांत के संयोजन में अमीन द्वारा फील्ड में जाकर भौतिक सीमांकन व नक्शा दुरुस्ती होगी। 1 सप्ताह में दस्तावेज निरीक्षण पूर्ण कर काश्तकारों को नोटिस। नोटिस अवधि उपरांत धाम की भूमि का पत्थर नसब कर कब्जा मुक्त किया जाएगा।
नगरपंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव ने मेला कंट्रोल रूम से पौधरोपण व सीमांकन अभियान का शुभारंभ किया। नायब तहसीलदार ने महासचिव समाज शेखर सहित प्रबन्ध संस्था के पदाधिकारियों के साथ धाम परिसर में 11 पौध लगाकर “हरियाली अभियान” का फावड़ा पूजन किया। साथ ही बरसात में कब्जा मुक्ति के बाद हरिशंकरी पौध के रोपण का संकल्प लिया जिसे प्रबन्ध संस्था ने पूर्ण करने का वायदा किया।सत्याग्रहियों ने कार्य पूर्ण होने तक सत्याग्रह जारी रखने का निर्णय लिया। 7 जून को 13वाँ सामाजिक सत्याग्रह मेला नियंत्रण कक्ष से यथावत संचालित होगा। धाम के 118 सहयोगी गणों ने राजस्व विभाग के कार्य में सहयोग का संकल्प लिया।
उन्होंने बताया कि 9 जून से 15 जून तक धाम में भागवत भूषण विजय कांत जी महाराज की श्री मद्भागवत कथा होगी। प्रतिदिन शाम 4:30 से 8:30 बजे। आयोजन अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल व संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र के संयोजन में होगा। आयोजक: भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान, नगर पंचायत व समस्त क्षेत्रवासी।
इस अवसर पर संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र, सीताराम बाबा, अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल, कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह, उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन मिश्र, उपाध्यक्ष प्रशासन बबन सिंह, सह कोषाध्यक्ष कमलेश वैश्य, मन्दिर व्यवस्था सचिव मुरली पांडेय, आदर्श पांडेय, अधिवक्ता चंद्रेश सरोज, सभासद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल, कार्यालय प्रभारी संजीव मिश्र नीरज व स्वच्छता नायक राज कुमार गौतम सहित नगर पंचायत व राजस्व कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस टीम उप निरीक्षक एम एच खान के नेतृत्व में सहयोग हेतु तत्पर रही।
ये भी पढ़ें ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कांड का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार












