निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन
जिला संवाददाता अमित शुक्ला हथिगवां, प्रतापगढ़। क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए संगीतमयी श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 06 जून 2026 से 12 जून 2026 तक किया जा रहा है। कथा का वाचन विश्व विख्यात परम श्रद्धेय आचार्य श्री देवव्रत जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित है। कार्यक्रम का आयोजन हथिगवां चौराहा स्थित निज निवास पर किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री शिव प्रसाद मिश्रा (मुन्नूले) एवं श्रीमती सोना मिश्रा हैं। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त होगा।
इसी क्रम में शान्ति विलास हॉस्पिटल कुंडा एवं जॉर्जटाउन प्रयागराज के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 10 जून 2026 (बुधवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ एवं शान्ति विलास हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अजय शुक्ला द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री देवव्रत महाराज जी ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
ये भी पढ़ें पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण-सीमांकन शुरू, 9 जून से भागवत कथा, 7 जून को 13वाँ सत्याग्रह यथावत












