थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 04 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 17 चोरी किये गये दोपहिया वाहन बरामद

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 04 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 17 चोरी किये गये दोपहिया वाहन बरामद

संवाददाता पवन सूर्यवंशी NCR UP

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ के निर्देशन में, एसीपी श्री अभिषेक श्रीवास्तव की संयुक्त टीम द्वारा दिल्ली NCR में चोरी करनें वाले गिरोह का भांडा फोड़ किया,दिनांक 05.06.2026 को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 04 अभियुक्त 1. अजय कुमार गुप्ता पुत्र सोना लाल गुप्ता निवासी गंगाराम का मकान ब्राहम्ण चौक के पास गरिमा गार्डन थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद उम्र करीच 20 वर्ष 2. यश शर्मा पुत्र ब्रिजेश शर्मा निवासी विजयपाल का मकान अशोक वाटिका गली न० 9 गरिमा गार्डन थाना टीला मोड जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष 3. मौहम्मद शाहदाब उर्फ राजा उर्फ ताऊ पुत्र मौहम्मद अहमद निवासी डी 58/2 गरिमा गार्डन थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 26 वर्ष 4. मोहित जाटव उर्फ धर्मपाल सिंह निवासी अशोक वाटिका पानी के प्लाण्ट के पास गरिमा गार्डन थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष को बजीराबाद रोड डीएलएफ कट के पास से 01 चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर डीएलएफ कट के पास स्थित ग्रीन बेल्ट की झाडियों में झिपाकर रखी गयी अन्य 08 मोटरसाइकिल व 08 स्कूटी बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण की बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 198/26 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि यह सभी मोटरसाइकिल व स्कूटी हमने तथा हमारे साथी सैफू पुत्र मौ। अब्दुल निवासी हुसैनी मस्जिद के पास मास्टर कालोनी गरिमा गार्डन थाना टीलामोड़ गाजियाबाद के साथ मिलकर गाजियाबाद व दिल्ली के क्षेत्र से अलग अलग तारीखो में चोरी की थी। जिन्हें हम बड़े वाहनों में भरकर कहीं बाहर बेचने के लिए ले जाने वाले थे तथा हम काफी समय से मोटरसाइकिल चोरी कर रहे है। चोरी करने के बाद सभी मोटरसाइकिल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर एकत्रित कर रहे थे, जब हमारे पास यह 08 मोटरसाइकिल व 09 स्कूटी चोरी कर एकत्रित कर ली गयी तो हम इन्हें आज बडे वाहन में रखकर शहर से बाहर ले जाकर बेचने जाने के लिए तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस ने हमें इन चोरी किये वाहनों के साथ पकड़ लिया। इससे पहले भी हम कई बार इस तरह की घटनाएं कर चुके है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-1. अजय कुमार गुप्ता पुत्र सोना लाल गुप्ता निवासी गंगाराम का मकान ब्राहमण चौक के पास गरिमा गार्डन थाना टीला,मोड़ जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष।2. यश शर्मा पुत्र ब्रिजेश शर्मा निवासी विजयपाल का मकान अशोक वाटिका गली न० 9 गरिमा गार्डन थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष।3. मौहम्मद शाहदाब उर्फ राजा उर्फ ताऊ पुत्र मौहम्मद अहमद निवासी डी 58/2 गरिमा गार्डन थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 26 वर्ष।4. मोहित जाटव पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी अशोक वाटिका पानी के प्लाण्ट के पास गरिमा गार्डन थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष।5. सैफू पुत्र मौ० अब्दुल निवासी हुसैनी मस्जिद के पास मास्टर कालोनी गरिमा गार्डन थाना टीलामोड़ कमि० गाजियाबाद। (वांछित)बरामदगी का विवरण:-कुल 17(08 मोटर साइकिल व 09 स्कूटी) चोरी के 02 पहिया वाहन।गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध गाजियाबाद व दिल्ली एनसीआर में चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। शेष आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना शालीमार गार्डन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें