पुरुषोत्तम मास में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था। 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु हर रोज पहुंच रहे हैं श्री महाकालेश्वर मंदिर।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुरुषोत्तम मास के चलते दूर जिलों से आए कई श्रद्धालुओं ने बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए। पुरुषोत्तम मास 15 जून को खत्म हो जाएगा। प्रशासनिक एवं मंदिर समिति की जानकारी के अनुसार इस माह में श्रद्धालुओं की संख्या बड़ी है। इस शनिवार सबसे ज्यादा भीड़ दर्ज की गई। डेढ़ से 2 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंदिर परिसर में उमडी भीड़ के कारण किसी प्रकार की कोई घटना ना हो। मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर के प्रमुख आवागमन मार्गों पर शेड मेटिंग और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई है। एवं दर्शन मार्ग पर मिस्ट सिस्टम तथा हिट प्रूफ पथ तैयार किए गए हैं। उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के साथ आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में लगकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।












