ताप्ती परिसर स्थित श्री पूर्ण रूपेश्वर हनुमान धाम मंदिर पर सुंदरकांड का भव्य आयोजन पाठ किया गया।
संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।
ताप्ती परिसर ट्रेजर फेंटेसी के पास स्थित श्री पूर्ण रूपेश्वर हनुमान धाम मंदिर पर शनिवार शाम 8:00 बजे भव्य सुंदरकांड का पाठ एवं भजन संध्या आयोजित की गई। जिसमें मुख्य गायक प्रसिद्ध सुंदरकांड वाचक श्री रणधीर सिंह जी द्वारा सुंदरकांड पाठ की भव्य प्रस्तुति दी गई। मुख्य आयोजक शिवाजी राजे युवा संगठन द्वारा जिसका मुख्य उद्देश्य ताप्तीपरिसर में खुशहाली एवं समरसता भाईचारे का माहौल बना रहे। समस्त परिसर रहवासीयो ने इस धर्म गंगा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्री राम एवं हनुमान जी महाराज के जयकारे लगाए गए। मन मोहित भजनों पर माता बहनों ने नृत्य कर कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। और बड़े स्तर पर प्रसाद का वितरण किया गया। शिवाजी राजे युवा संगठन के मुख्य सदस्यों में जिसमें राम पवार, हेमंत चौधरी, पवन पांचाल, हनुमान दास, जयेश चौहान, आकाश मंडलोई, गोकुल मराठा, नरेंद्र गुर्जर मुकेश वैष्णव द्वारा कहीं प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।












