सरकारी चक मार्ग पर अवैध कब्जे से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

सरकारी चक मार्ग पर अवैध कब्जे से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा

बाबागंज, प्रतापगढ़। विकासखंड बाबागंज की ग्राम सभा डीहबलई के सराय सदभावा फत्ते गांव में सरकारी चक मार्ग पर कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग पर अतिक्रमण होने के कारण आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बाबागंज सहित संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि चक मार्ग सार्वजनिक उपयोग के लिए है, लेकिन कब्जे के कारण रास्ता संकरा हो गया है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों तथा किसानों को खेतों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मौके पर जांच कराकर चक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के लिए बाध्य होंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें