प्रतापगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, आईजी अजय कुमार मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर जनपद प्रतापगढ़ में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परीक्षा से पहले पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में दीपक भूकर सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने परीक्षा की सुरक्षा, नकल रोकने और यातायात व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। 08 से 10 जून 2026 तक होगी परीक्षा जनपद में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।प्रत्येक पाली में 5,808 अभ्यर्थी शामिल होंगे।आईजी के सख्त निर्देश परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू होगी।नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते लगातार सक्रिय रहेंगे।गोपनीयता भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पीआरवी 112, अभिसूचना इकाई और जिला नियंत्रण कक्ष को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश।परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम न लगे, इसके लिए विशेष यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
आईजी अजय कुमार मिश्रा ने सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। वहीं एसपी दीपक भूकर ने भरोसा दिलाया कि पुलिस और प्रशासन मिलकर भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराएंगे।परीक्षा को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें प्रयागराज परिक्षेत्र के आईजी अजय कुमार मिश्रा का प्रतापगढ़ दौरा, पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर।












