प्रयागराज परिक्षेत्र के आईजी अजय कुमार मिश्रा का प्रतापगढ़ दौरा, पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।जनपद प्रतापगढ़ पहुंचे अजय कुमार मिश्रा का पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान दीपक भूकर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।आईजी अजय कुमार मिश्रा को पुलिस बल द्वारा परंपरागत सम्मान के साथ विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दौरे के दौरान पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं समन्वय व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों के अनुसार यह भ्रमण आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।पुलिस विभाग का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण से भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें बेमेतरा में अवैध खनन का बड़ा खेल! रेत, मुरुम और मिट्टी के उत्खनन-परिवहन पर उठे गंभीर सवाल












