पुलिस भर्ती परीक्षा 2025: देलहूपुर के ग्राम विकास इंटर कॉलेज का एएसपी पश्चिमी ने किया निरीक्षण।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़। आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) प्रतापगढ़ बृजनन्दन राय ने रविवार को थाना देलहूपुर क्षेत्र स्थित ग्राम विकास इंटरमीडिएट कॉलेज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कवरेज, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता और सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
एएसपी ने परीक्षा केंद्र के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ परीक्षा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रतापगढ़ पुलिस ने भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
ये भी पढ़ें पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एएसपी बृजनन्दन राय












