पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एएसपी बृजनन्दन राय
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) प्रतापगढ़ बृजनन्दन राय ने शनिवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के प्रताप बहादुर इंटरमीडिएट कॉलेज का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा पुलिस बल की तैनाती सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
एएसपी ने केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश भी प्रदान किए।प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग












