प्रतापगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 लोग गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 लोग गिरफ्तार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में थाना देल्हूपुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित अवांछनीय गतिविधि को रोकने के उद्देश्य से की गई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर अभियान लगातार जारी है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें पुलिस भर्ती परीक्षा 2025: देलहूपुर के ग्राम विकास इंटर कॉलेज का एएसपी पश्चिमी ने किया निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें