स्वस्थ जीवन का संदेश देने सड़क पर उतरे जिला न्यायाधीश, फिट इंडिया साइकिल यात्रा में दिखा उत्साह।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।फिट इंडिया अभियान के तहत प्रतापगढ़ में निकली भव्य साइकिल यात्रा, जिला न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
प्रतापगढ़। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रविवार सुबह शहर में भव्य साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। शहीद उद्यान से शुरू हुई यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जिला खेल मैदान मीरा भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव कमल पाण्डेय शामिल हुए और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा छोटी दूरी के लिए साइकिल के उपयोग का संदेश दिया।यात्रा में विराट मणि त्रिपाठी सहित अधिवक्ताओं, पर्यावरण कार्यकर्ताओं, खेल प्रशिक्षकों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक सुंदरम तिवारी ने कहा कि साइकिल को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को बेहतर बनाया जा सकता है। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने “स्वस्थ जीवन–स्वच्छ पर्यावरण” का संदेश जन-जन तक
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार












