जेठवारा पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी और जानलेवा धमकी मामले में दो शातिर गिरफ्तार

जेठवारा पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी और जानलेवा धमकी मामले में दो शातिर गिरफ्तार

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र में हुई चोरी एवं जान से मारने की धमकी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गए आभूषण, लोहे की सरिया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।जानकारी के अनुसार थाना जेठवारा क्षेत्र के सरायभीमसेन निवासी संदीप कुमार सिंह उर्फ गोपाल के घर में 4/5 जून की रात चोरी की घटना हुई थी। रात में घर के अंदर खटपट की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। इस दौरान बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। बाद में जांच करने पर घर की अलमारी से सोने के आभूषण और नकदी गायब मिली।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में जेठवारा पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पावर सबस्टेशन सरायनाहर राय के पास से दो आरोपियों सुमित उर्फ शिवम डोम तथा कुंवर राज सिंह उर्फ पुनीत को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने 4-5 जून की रात घर में घुसकर आभूषण चोरी किए थे। लोगों को डराने और धमकाने के उद्देश्य से वे अपने साथ लोहे की सरिया भी लेकर गए थे। चोरी के आभूषणों को बेचने के लिए प्रतापगढ़ जाते समय पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 पीली धातु के आभूषण, एक रोलगोल्ड हार, दो पायल, दो लोहे की सरिया तथा एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।जेठवारा पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें स्वस्थ जीवन का संदेश देने सड़क पर उतरे जिला न्यायाधीश, फिट इंडिया साइकिल यात्रा में दिखा उत्साह। 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें