धार्मिक ग्रंथों और गौमाता की बेअदबी करने वालों को मिले फांसी की सज़ा: प्रवीण डंग
संवाददाता – सर्वेश राय. लुधियाना: श्री हिन्दू न्याय पीठ द्वारा लुधियाना के सर्किट हाउस में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब सरकार द्वारा प्रस्तावित धार्मिक बेअदबी कानून का स्वागत किया गया। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पंजाब सरकार से मांग की कि यह कानून केवल एक धर्म विशेष तक सीमित न रहे, बल्कि हिन्दू धर्म के मानबिंदुओं की रक्षा को भी इसमें शामिल किया जाए।
प्रवक्ता प्रवीण डंग ने कहा कि सनातन धर्म के पवित्र ग्रंथों, देवी-देवताओं के स्वरूपों एवं पूज्यनीय गौमाता की बेअदबी करने वालों को उम्रकैद या फांसी की सज़ा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौहत्या जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रैकेट का पर्दाफाश कर सख्त जांच एवं दंड का प्रावधान होना चाहिए।
प्रवीण डंग ने 2015 से अब तक राज्य में हो रही धार्मिक बेअदबी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे हर धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कठोर कानून बनाया जाए।
इस बैठक में क्षत्रिय महासभा पंजाब के अध्यक्ष डिम्पल राणा, भाजपा नेता राकेश कपूर, रमेश बांग्ड़, ललिता लांबा, कुँवर रंजन, अश्विनी शर्मा, जगदीश रिंकू, राजेश शर्मा, उज्जवल जैन, प्रतीक जैन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर मौके पर ही मौत












