पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण

झाँसी: पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन तिथि बढ़ी, अब 21 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन।

संवाददाता:- कृष्ण कुमार 

झाँसी जिले में पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं-युवतियों के लिए खुशखबरी है। भारत सरकार की अधीनस्थ संस्था नाइलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से ओ लेवल एवं ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 21 जुलाई कर दिया गया है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्णपाल सिंह ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण योजना उन युवाओं के लिए है जो ओ लेवल व ट्रिपल सी कोर्स कर बेरोजगारी से छुटकारा पाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि योग्य संस्थानों का चयन कर लिया गया है और अब इच्छुक अभ्यर्थी obccomputertraining.upsdc.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब सुनहरा अवसर है कि वे 21 जुलाई 2025 की शाम 5 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें तथा आवेदन की हार्डकॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कार्यालय में जमा करें।

इस योजना का उद्देश्य पिछड़े वर्ग के युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें रोजगार योग्य बनाना है। प्रशिक्षण के पश्चात प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

यह पहल युवाओं के लिए एक सशक्त कदम है जो न केवल उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और करियर निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगी। ऐसे में सभी पात्र अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे समय रहते आवेदन कर इस योजना का भरपूर लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें ???? ????

पुलिस प्रताड़ना से आहत युवक ने लगाई फांसी।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें