पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी गई।

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी गई।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता ने प्रताप बहादुर इंटरमीडिएट कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को चेक करते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी सदर ने सभी पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें