कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर: एसपी दीपक भूकर ने परखी डिजिटल निगरानी व्यवस्था

कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर: एसपी दीपक भूकर ने परखी डिजिटल निगरानी व्यवस्था

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने पुलिस लाइन स्थित ‘बेल्हा हाल’ में स्थापित जनपदीय परीक्षा कंट्रोल रूम का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम में स्थापित डिजिटल सर्विलांस सिस्टम एवं सीसीटीवी मॉनिटरिंग व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों की लाइव फीड देखकर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की तथा तकनीकी टीम को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र की गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखी जाए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परीक्षा केंद्र से संदिग्ध गतिविधि अथवा अनियमितता की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं सी.आर.ओ. प्रतापगढ़ भी उपस्थित रहे। वहीं परीक्षा की डिजिटल निगरानी व्यवस्था की विशेष जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री अमरनाथ गुप्ता को सौंपी गई है, जो कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी अभ्यर्थी भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा दे सकें तथा भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनी रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें