प्रतापगढ़।आसपुर देवसरा पुलिस ने 5 तस्करों को गिरफ्तार कर 202.31 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ जनपद की आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 202.31 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक चार पहिया अर्टिगा कार तथा एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज दुबे उर्फ दीपेश पुत्र अनंत प्रसाद दुबे निवासी लच्छी पट्टी थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर, आनंद मिश्रा पुत्र तीर्थराज मिश्रा निवासी सौराई थाना आसपुर देवसरा, दिव्यांशु दुबे उर्फ गब्बर पुत्र संजय दुबे निवासी लच्छी पट्टी थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर, आलोक कुमार शुक्ला पुत्र अशोक कुमार शुक्ला निवासी औंगापुर थाना आसपुर देवसरा तथा मनजीत मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी लखनीपुर थाना आसपुर देवसरा शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।












