मैनपुरी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशानाः-मेन गेट का ताला तोड़ घर से जेवरात नगदी समेत 10 लख की चोरी

मैनपुरी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशानाः-मेन गेट का ताला तोड़ घर से जेवरात नगदी समेत 10 लख की चोरी

मंडल संवाददाता अमित चौहान

मैनपुरी के शंभूनगर मोहल्ले में एक बंद मकान से लाखों रुपये की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
यह घटना शंभूनगर निवासी गोविंद पुत्र सुरेंद्र सिंह के घर में हुई। गोविंद पेशे से ट्रक चालक हैं और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं, जिसके कारण घर कई दिनों से बंद था। चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। उन्होंने घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और एक एलईडी टीवी सहित लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। वारदात के दौरान चोरों ने पूरे घर को अस्त-व्यस्त कर दिया था। चोरी का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसी रोहित की नजर घर के टूटे हुए ताले पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने गोविंद की पत्नी को फोन किया, जिन्होंने बताया कि घर बंद है और कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं है। इसके बाद पड़ोसियों ने मौके पर जाकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।सूचना मिलते ही गोविंद भी तुरंत अपने घर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित गोविंद के अनुसार, इस चोरी में उन्हें करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal