जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में की जनसुनवाई शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता, शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण किया जाएं: जिलाधिकारी
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक:08जून,2026,गाजियाबाद।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, नगर निकाय, विद्युत, समाज कल्याण, सार्वजनिक निर्माण, आपूर्ति तथा अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न प्रार्थना एवं शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
जनता के दर्शन के दौरान एडीएम जे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।












