श्रावण मास में सुरक्षा के मद्देनज़र एटा पुलिस सतर्क — एएसपी योगेन्द्र सिंह ने बागवाला में किया पैदल गश्त
जिला संवादाता काव्यांश रावत: एटा जनपद से श्रावण मास को देखते हुए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री योगेन्द्र सिंह ने बागवाला कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।
इस दौरान थानाध्यक्ष बागवाला समेत पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। गश्त के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, कानून व्यवस्था और किसी भी संभावित अव्यवस्था को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
श्रावण मास में शिव भक्तों की बढ़ती भीड़ के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और निरंतर गश्त एवं निगरानी जारी रखे हुए है। एएसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की।
ये भी पढ़ें पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण












