पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 

एटा: थाना सकरौली पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा, सकरौली: जनपद एटा में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में सकरौली पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त अशोक उर्फ टाईगर पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम जरानी कलां को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकरौली पर मु0अ0सं0 75/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: अशोक उर्फ टाईगर

पिता का नाम: मुन्नालाल

निवासी: ग्राम जरानी कलां, थाना सकरौली, जिला एटा

बरामदगी:

01 अवैध तमंचा (315 बोर)

01 जिंदा कारतूस (315 बोर)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1. उपनिरीक्षक अजय कुमार

2. हेड कांस्टेबल सुनील कुमार

3. कांस्टेबल पवन कुमार

4. कांस्टेबल हर्षवर्धन

थाना सकरौली पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर जनता में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल बना है।

ये भी पढ़ें एटा पुलिस सतर्क — एएसपी योगेन्द्र सिंह ने बागवाला में किया पैदल गश्त

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें