सरकारी स्कूल बंद करने के विरोध में आप सांसद संजय सिंह ने निकाली पदयात्रा, बच्चों और अभिभावकों के साथ किया प्रदर्शन
आगरा (मढैया खटीक), 16 जुलाई 2025:
प्राथमिक विद्यालय, मढैया खटीक को बंद करने के सरकारी फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज स्थानीय ग्रामीणों, बच्चों और अभिभावकों के साथ मिलकर पदयात्रा निकाली और विरोध प्रदर्शन किया।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल गरीबों और आम नागरिकों के बच्चों की शिक्षा का आधार हैं। यदि सरकार इन्हें बंद करती है तो यह सीधे तौर पर शिक्षा के अधिकार का हनन है। उन्होंने कहा, “गाँव-गाँव में जाना है, बच्चों का स्कूल बचाना है।“ यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि हमारी जन-आंदोलन की भावना है।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और स्कूली बच्चे शामिल हुए। सभी ने एक सुर में सरकार के इस निर्णय का विरोध किया और स्कूल बचाने की मांग की। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ निकाली गई पदयात्रा ने गांव में शिक्षा बचाओ आंदोलन की चेतना को और अधिक मजबूत किया।
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर गांव, हर कस्बे में जाकर स्कूल बंदी के खिलाफ जनता को जागरूक करेगी और जब तक यह फैसला वापस नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा का अधिकार हर बच्चे का मूल अधिकार है और इस पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज़ उठाएं।
इस आंदोलन से यह साफ हो गया है कि जनता अब चुप बैठने वाली नहीं है और सरकारी नीतियों पर सवाल उठाने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें ???? ????
पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण












