नगली साहिब तीर्थ धाम से पधारीं बाई जी महाराज ने दिए प्रवचन

नगली साहिब तीर्थ धाम से पधारीं बाई जी महाराज ने दिए प्रवचन विशाल सत्संग एवं भंडारे का आयोजन

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत 

एटा नगर में स्थित मां पथवारी मैरिज होम में 15/7/25 को भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशाल सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

सत्संग में मेरठ ज़िले के प्रसिद्ध नगली साहिब तीर्थ धाम से पधारीं पूजनीय बाई जी महाराज ने भक्तों को अमृतमय प्रवचन सुनाए।

बाई जी महाराज ने अपने प्रवचन में भक्ति, सद्गुणों और सेवा भाव का महत्व समझाते हुए कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य परमात्मा की शरण में जाकर सत्कर्म करना है। उन्होंने साधु-संतों की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि संत समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देते हैं।

सत्संग के पश्चात हज़ारों श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र के आसपास से आए भक्तों ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।

आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक माहौल के साथ भक्ति रस की अविरल धारा बहती रही।

ये भी पढ़ें सरकारी स्कूल बंद करने के विरोध में निकली सांसद की पदयात्रा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें