पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का सीओ रानीगंज ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का सीओ रानीगंज ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने ग्राम विकास इंटरमीडिएट कॉलेज, देल्हूपुर तथा स्वामी करपात्री इंटरमीडिएट कॉलेज, रानीगंज का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया।इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की चेकिंग कर उन्हें परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए कड़े सुरक्षा निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें